लखीसराय, अप्रैल 10 -- कजरा, एक संवाददाता। सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के भिड़हा स्थित क्रिएटिव एजुकेशन परिसर में गुरुवार को श्री सुधांशु जी शिक्षण संस्थान की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 250 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त दवा दी गई, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी राहत मिली। शिविर का उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं। इससे जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और दवा दोनों एक ही जगह मिल जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.