पूर्णिया, जून 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम, क्लिनिक और जांच केन्द्र पर शिकंजा कसने के लिए पिछले दस दिनों से जांच अभियान चल रहा है। इस दौरान जांच टीम ने अभी तक 250 से अधिक नर्सिंग होम और पैथोलॉजी जांच केन्द्रों की जांच की है। जांच का काम शहरी क्षेत्र से लेकर पूरे जिले के अलग-अलग प्रखंड क्षेत्र में भी चल रहा है। अभी तक के प्रारंभिक चरण के जांच में जिले में 250 से अधिक नर्सिंग होम और पैथोलॉजी केन्द्र की जांच की है। अब इन जांचोपरांत मानक विहिन यानी डिफाल्टर संस्थानों की जांच रिपोर्ट से सूची तैयार हो रही है। ऐसे सेंटर जहां मानक बिन्दु का पालन नहीं किया गया है। इन केन्द्रों को नोटिस जारी किया जायेगा। जारी नोटिस के बाद भी किसी तरह की कागजात जमा नहीं किए जाने की स्थिति में संस्थान संचालक...