250 से अधिक गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली
अयोध्या, जून 28 -- मवई संवाददाता। शुक्रवार रात हुई बारिश और मामूली हवा से मवई ब्लॉक क्षेत्र में करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। शुक्रवार रात से गुल हुई बिजली शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे बहाल हो सकी। विद्युत उपकेंद्र मखदूमपुर और रायपुर से जुड़े करीब 250 से अधिक गांव प्रभावित हुए। कहीं इंसुलेटर पंचर हो गए तो कहीं तारों पर पेड़ गिरने से सप्लाई ठप हो गई। कई फीडरों पर तकनीकी खराबी के कारण ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे और उमस भरी गर्मी में बितानी पड़ी। पटरंगा फीडर के दो इंसुलेटर पंचर होने से करीब 120 गांवों की बिजली गुल हो गई। कुशहरी और बरगदी गांव के पास विद्युत तारों पर पेड़ गिरने से लगभग दो दर्जन गांवों की सप्लाई प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- 14 गांव की बिजली गुल, ग्रामीणों ने रात भर बिजलीघर पर दिया धरना पालपुर फीडर पर जंफर में आई खराबी के चलते आधा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.