सासाराम, जून 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नौंवे पतिशाही गुरु तेग बहादुर साहिब की पावन तपोस्थली सासाराम से पहली बार सिखों का जत्था अमृतसर के लिए रवाना हुआ। स्थानीय विधायक राजेश कुमार गुप्ता स्टेशन पर पहुंचे व उनसे मिलकर शुभकामनाएं दी। सरदार उदय सिंह खालसा, सरदार करमवीर सिंह खालसा समेत विभिन्न जगहों के लोग जत्थे में शामिल हैं। मुख्य सेवादार भाई सरदार सिमरनजीत सिंह पूजा, भाई सरदार कमलजीत सिंह प्रियंका, भाई सरदार अजीत सिंह, सरदार सर्वजीत सिंह मोनू, भाई सरदार रवीन्द्र सिंह रामायण, भाई सरदार हरप्रित सिंह हैप्पी, सरदार गुरुजीत सिंह टुट्टू, सरदार अमित सिंह बिट्टू,मानसी कौर जत्थे को पीला निशान साहिब झंडे दिखाकर रवाना किया। बैंड बाजे के साथ के साथ जत्था निकली थी, जो स्टेशन पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.