प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के गणित और विज्ञान विषय के 250 शिक्षकों को डिजिटल और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित (स्टेम) शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के ट्रांसफार्मेशन कमीशन की पहल पर 23-24 अप्रैल को गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोयडा में सशक्त डिजिटल शिक्षण और अधिगम: भारतीय कक्षा के लिए व्यावहारिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित (स्टेम) शिक्षा कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। प्रयागराज से राजकीय इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक विष्णु त्रिपाठी, अभिनव विद्यालय दांदूपुर चाका के विज्ञान शिक्षक आकाश यादव, पं. दीन दयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज के गणित शिक्षक अरविंद केशरी का चयन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.