बरेली, मई 10 -- दरगाह मंदिर द्वारा रामजानकी मंदिर जनकपुरी में शनिवार को निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन बैकुंठ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। कैंप में 250 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं व सलाह दी गई। कैंप का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और ऐसे मेडिकल कैंप जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मेडिकल कैंप में लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कैंप में डॉ. शुभम अग्रवाल, डॉ. अंशिका खेतान, डॉ. वरुण खेतान एवं डॉ. मनीला आनंद ने अपनी सेवाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.