250 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी। रमना स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष विभाग की ओर से सोमवार को रमना में स्वास्थ्य शिविर लगा। करीब 250 लोगों को परामर्श मिला। ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जांचें हुईं। सीपीआर विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने लू से बचाव, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस घोल के नियमित सेवन, अत्यधिक धूप से बचने तथा बच्चों एवं बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने के प्रति जागरूक किया। कहा कि नौतपा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके। आयुष विभाग द्वारा भी पारंपरिक एवं प्राकृतिक उपायों के माध्यम से गर्मी से राहत एवं स्वास्थ्य संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान डॉ. योगेन्द्र प्रताप यादव, विजय कुमार, रवींद्र कुमार सिंह, सुरभि पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.