रिषिकेष, अप्रैल 1 -- ज्ञान करतार निःशुल्क पब्लिक स्कूल ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें 250 बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री बांटी गई। बुधवार को चंदेश्वर नगर स्थित ज्ञान करतार निःशुल्क पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल संस्थापक गुरविंदर सलूजा ने किया। उन्होंने विद्यालय के 250 बच्चों को किताबें, बैग और गर्मी की ड्रेस वितरित की। उन्होंने कहा कि इस स्कूल की शुरुआत 2016 में मात्र 37 बच्चों के साथ की थी। आज यहां 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों को किताबें, बैग और अन्य कई प्रकार की सामग्री भी नि:शुल्क दी जाती है, जिससे गरीब बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। कहा कि यह स्कूल ऋषिकेश में ऐसा एक मात्र संस्थान है, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पूरी तरह से निःशुल्क संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा, स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.