पटना, मार्च 11 -- भवन निर्माण विभाग राज्य के 240 प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं 59 प्रखंडों में कार्यालय सहित आवासीय परिसर का निर्माण करा रहा है। इनमें 250 से अधिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेष भवनों के निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि नए प्रखंड भवनों का निर्माण वर्ष 2026 के अंत तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर के निर्माण में प्रति प्रखंड 30.74 करोड़ और पुराने भवन की जगह नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए प्रति प्रखंड 16.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए साप्ताहिक स्थल निरीक्षण किया जा रहा है और विशेष जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.