लखीमपुर खीरी, अक्टूबर 24 -- अमीर नगर/भीखमपुर, संवाददाता: लखीमपुर खीरी जिले स्थित कुंभी चीनी मिल परिसर में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट स्थापित होने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया अत्याधुनिक वेसल रिएक्टर आखिरकार चीनी मिल तक पहुंच गया। इस विशालकाय रिएक्टर को सुरक्षित रूप से मिल तक पहुंचाने में करीब 15 करोड़ रुपये का भारी परिवहन खर्च आया है। मिल के अधिकारियों के अनुसार, संयंत्र में रिएक्टर की स्थापना बेल्जियम की विशेषज्ञ कंपनी के इंजीनियरों की सीधी देखरेख में की जाएगी। इस तकनीकी प्रक्रिया के लिए बेल्जियम से इंजीनियरों का एक दल जल्द ही कुंभी चीनी मिल पहुंचेगा। इस रिएक्टर को देखने के लिए गुरुवार को भी भारी भीड़ जमा रही। इसे बेहद सुरक्षित तरीके से मिल तक पहुंचाया गया। यहां यूनिट हेड ललित जैन, सीजीएम ...