हजारीबाग, अप्रैल 21 -- झारखंड के हजारीबाग जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सोमवार और मंगलवार (20/21 अप्रैल) की रात को एक साथ कई थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी में पुलिस ने 57 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर सुनियोजित तरीके से की गई, जिसमें जिले भर में व्यापक स्तर पर ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत 69 विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 253 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। इन टीमों ने करीब 200 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर अपराधियों को पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने केवल गिरफ्तारी ही नहीं की, बल्कि लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी दिखाई। 24 घंटे के भीतर कुल 118 वारंटों का निष्पादन किया गया, जिसमें जमानती, गैर-जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.