250 छात्रों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
कानपुर, अक्टूबर 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में गुरुवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित परीक्षा में विवि के विभिन्न विभागों के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से हुई। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि आधुनिक दौर में युवाओं को अपनी जड़ों और भारतीय संस्कृति की समझ होना जरूरी है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जैसे आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ भावनात्मक एवं आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करता है। मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से यह परीक्षा वर्ष 1994 से आयोजित की जा रही है। यह भी पढ़ें- पटमदा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.