250 छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में प्रस्तावित नवें दीक्षांत समारोह की दीक्षोत्सव श्रृंखला के तहत तीन दिवसीय छात्रा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।शिविर में करीब 250 छात्राओं की बीएमआई, बीएमडी, सीबीसी, रक्तचाप समेत विभिन्न जांचें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कीं। स्त्री रोग विशेषज्ञों ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श भी दिया। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। कुलसचिव प्रो. विनीता यादव ने बताया कि प्रत्येक छात्रा की स्वास्थ्य रिपोर्ट उसकी माता के साथ साझा की जाएगी, ताकि समय पर आवश्यक चिकित्सा और देखभाल सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.