रिषिकेष, जनवरी 2 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार 'प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत छिद्दरवाला में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 159 समस्याएं सुनी गईं, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, 250 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। सैनिक भवन छिद्दरवाला में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवं एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। एसडीएम योगेश मेहरा ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गंभीर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.