250 गाड़ियों के साथ भ्रमण पर जाने वाले थे सपा सांसद अजेन्द्र; प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, कहा-नो एंट्री
हमीरपुर, मई 16 -- Hamirpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के बाद भाजपा के निशाने पर आए सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को प्रशासन ने रविवार को जिला मुख्यालय और कुरारा भ्रमण करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। सांसद ढाई सौ गाड़ियों और सैकड़ों समर्थकों के साथ भ्रमण पर आने वाले थे। शनिवार देर शाम सांसद को उनके घर महोबा के कनकुआ गांव में पुलिस ने नजरबंद कर लिया। सांसद ने इसकी जानकारी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी है। सांसद ने यह कदम 12 मई को सदर नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद के उस बयान के बाद उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सांसद अगर अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगे तो संसदीय क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ता उन्हें पीटेंगे। इस बयान के बाद से संसदीय क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों में राजनीति गरमाई हुई है। बता दें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.