मथुरा, अप्रैल 18 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोवर्धन में कार्रवाई करते हुए हजारों रुपये का खराब पेड़ा एवं पनीर नष्ट कराया, वहीं अन्य स्थानों से 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। एसडीएम गोवर्धन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह एवं भरत सिंह द्वारा दानघाटी मंदिर के सामने गोवर्धन से दूध के दो नमूने तथा पेड़ा के दो नमूने संग्रहित कर अस्वास्थकर दशाओं में भंडारित लगभग 20 किग्रा. पेड़ा अनुमानित मूल्य लगभग 6000 रूपये को नष्ट कराया गया। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अपने आसपास सफाई रखें। शुद्ध एवं ताजे खाद्य पदार्थों की बिक्री करें। थाना प्रभारी भगवत गुर्जर टीम सहित मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी कर जुटाए 14 नमूने इसके अतिरिक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के निर्देशन व मुख्...