भदोही, जनवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। मांगों को लेकर बैंक कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इसके कारण चौथे दिन भी शाखाओं के ताले नहीं खुले। उधर, उपभोक्ताओं को मुसीबत से दो चार होना पड़ा। ढ़ाई सौ करोड़ रूपये का लेन-देन एवं 20 करोड़ से ज्यादा की क्लियरिंग प्रभावित होने का दावा किया गया। बता दें कि माह के चौथे शनिवार एवं रविवार को बैंकों में बंदी थी। उसके बाद सोमवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर भी अवकाश था। इस बीच, मंगलवार की सुबह बैंकों में बंदी की जानकारी के बाद ग्राहकों को मुसीबत से दो चार होना पड़ा। शाखाओं के सामने बैंक कर्मियों ने एकत्रित होकर मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों के नेता रहे अनिल मिश्रा ने बताया कि हड़ताल के कारण 25 करोड़ की क्लियरिग फंस गई। जबकि 250 करोड़ का लेन-देन भी प्रभावित हुआ। ग्राहकों को निराशा का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.