मेरठ, फरवरी 6 -- मवाना। मवाना टाउन और फलावदा टाउन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के परिसरों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के माध्यम से विद्युत बिलों के बारे में जानकारी करने और बिल जमा करने के लिए जागरूक किया गया। डिस्कॉम मुख्यालय से नामित अधिशासी अभियंता व नोडल अफसर एसके गुप्ता ने मवाना टाउन का भ्रमण करके अनेक उपभोक्ताओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान गुरुवार को 250 उपभोक्ताओं ने आठ लाख रुपये के रिचार्ज कराए। वहीं, 370 उपभोक्ताओं से एप इंस्टॉल कराया गया। मवाना विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सतीश चंद ने बताया कि 450 उपभोक्ताओं के परिसर पर जाकर और 560 उपभोक्ताओं से फोन कॉलिंग के माध्यम से जागरूक किया गया। मवाना खंड में 12931 निगेटिव बैलेंस उपभोक्ताओं के सापेक्ष 3.39 करोड़ का बैलेंस है। उ...