सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- रुन्नीसैदपुर। एसटीएफ की सूचना पर रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस ने भनस्पटी पुल के पास छापेमारी कर 25.89 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। अभियान का नेतृत्व पुअनि छोटू कुमार ने किया। पुलिस के अनुसार, भनस्पटी पुल के समीप जांच अभियान चलाया गया, जहां संदिग्ध गतिविधि के आधार पर छह व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद काले और लाल रंग के बैग से 25.89 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों में भवदेपुर वार्ड-13 निवासी नगीना खातून, हसमुल खातून, मो. राशिद, वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अवधेश राय तथा फतेहपुर निवासी महेश भगत और जोधि राय शामिल हैं। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि एसटीएफ की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों से पूछता...