25.56 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
किशनगंज, मार्च 22 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिघलबैंक थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 25.56 ग्राम ब्राउन शुगर व 6655 रुपए नेपाली करेंसी बरामद किया है। नेपाली नंबर प्लेट लगी एक बाइक भी जप्त किया गया है। पकड़ा गया आरोपी पूनम लिम्बु, नेपाल के झापा जिले के शिवसताक्षी का रहने वाला है। किशनगंज पुलिस के द्वारा शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की शुक्रवार को दिघलबैंक थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 25.56 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, 6655 नेपाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.