भदोही, मार्च 13 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस लाइन में गुरुवार को खोए, गुम हुए मोबाइल संबंधित में बांटे गए। पुलिस अधीक्षक ने ईद, नवरात्र तथा श्रीराम नवमी पर्वों के बीच संबंधित को उसका मोबाइल सौंपा। 150 बरामद मोबाइल की कीमत 25 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। एसपी ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम हुए और खोए मोबाइल के बारे में संबंधित ने सूचना दी थी। जिस पर थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को (सीईआईआर) पोर्टल के प्रभावी उपयोग का आदेश दिया गया। जवानों ने मेहनत करके संबंधित मोबाइल को पाने वालों, उसका प्रयोग करने वालों को चिन्हित किया। उसके बाद उसे बरामद करने का काम किया गया। पर्वों को देखते हुए संबंधित मोबाइल के स्वामियों को सूचित करके गुरुवार को पुलिस लाइन बुलाया गया था। जहां पर दोपहर में उन्हें मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया। दावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.