25-30 साल में सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली, मई 23 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के शिर्डी में शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भारत कभी हथियारों का आयातक माना जाता था, उसे अगले 25-30 वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। गोला-बारूद निर्माण यूनिट का उद्घाटन करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भागीदारी को 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में 10 साल की बच्ची की हत्या पर बवाल, विजय बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे राजनाथ सिंह ने कहा, 'निजी क्षेत्र अब रक्षा क्षेत्र में केवल नट-बोल्ट का सप्लायर नहीं है, बल्कि अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का निर्माता भी बन चुका है।' रक्षा मंत्री ने कहा कि जब सरकार की दूरदृष्टि और निजी क्षेत्र के नवाचार एक साथ आते हैं, तब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.