हरदोई, जुलाई 27 -- हरदोई। लोनार पुलिस ने थाना बेहटा गोकुल में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कोतवाली शहर क्षेत्र के ऊंचा थोक बावन चुंगी निवासी प्रतीक शुक्ला उर्फ छोटा पंचर पुत्र राकेश शुक्ला और बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकहा निवासी अजय कुमार पुत्र अरुण सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...