बांका, जून 22 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला स्तरीय विशेष टीम ने जिले की टॉप-10 अपराधी सूची में शामिल दो कुख्यात इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी रविवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता में दी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गोलू कुमार उर्फ सुमन उर्फ गोलू राय तथा गोपाल कुमार उर्फ गोपाल चौधरी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- हत्याकांड के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार अरREST की जानकारी दोनो को भागलपुर के बरारी से गिरफ्तार किया गया है। दोनों बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी हैं और इनके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अभिलेखों के अनुसार गोलू कुमार के खिलाफ हत्या और अवैध हथियार से जुड़े कई कांड ...