गाजीपुर, जून 14 -- गाजीपुर। जनपद के 35 पशु आश्रय केंद्र पर करीब 37 सौ निराश्रित पशु रखे गये है। अब इन पशुओं को हरा चारा देने के लिए 25 हेक्टेयर में नेपियर घास की बुवाई की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके शाही ने बताया कि चरागाह की जमीन पर राजस्थान से लाए गए नेपियर घास व सूडान चरी की खेती की जाएगी। नेपियर घास बहुवर्षीय चारा फसल है। एक बार बोने पर आठ से दस वर्ष तक हरा चारा मिलेगा। इसमें तीव्र वृद्धि, शीघ्र पुनर्वृद्धि, अत्यधिक कल्ले, अत्यधिक पत्तियों होती हैं। यह 35 से 40 दिन में 4-5 फीट ऊंची हो जाती है। इस अवस्था पर इसका पूरा तना व पत्तियां हरी रहती हैं, जिसके कारण यह रसीली तथा सुपाच्य होती है। पशु इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसमें पर्याप्त प्रोटीन भी मिलता है। इसके अलावा सूडान चरी पांच से छह बार काटी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...