25 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, 15 लाख से अधिक का नुकसान
गिरडीह, सितम्बर 3 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के मंदरामो पूर्वी पंचायत के बेहरवाटांड़, चरकापत्थर, सेवाबांध और भगत सिंह चौक में लगभग 25 जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार की देर रात भारी तबाही मचाई है। हाथियों ने दर्जनों किसानों के मुर्गी फार्म, मकई, मड़ुआ और अरहर की फसलों को रौंदने के साथ-साथ कई बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त कर दिए, जिससे किसानों को लगभग 15 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य अनूप पांडेय ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।
नुकसान का जायजा उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से बात कर पीड़ित किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। अनूप पांडेय ने कहा कि पूरे झारखंड में हाथियों का आतंक है, लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने ओडिशा की तर्ज पर 'हाथी कॉरिडोर'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.