बागपत, मई 2 -- अमीनगर सराय। गैंगस्टर के आरोपी को सिंघावली अहीर पुलिस ने बागपत पुराना कस्बे से पकड़ा। आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि पिछले काफी समय से गैंगस्टर का आरोपी जीसान निवासी पुराना कस्बा बागपत फरार चल रहा था। आरोपित पर गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं। जीसान पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने गुरुवार रात में बागपत के पुराना कस्बे से उसे गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.