25 हजार रुपये का इनामी गांजा तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
इटावा औरैया, मई 21 -- इटावा। वैदपुरा थाना पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गांजा तस्कर के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार देर रात वैदपुरा थाना पुलिस बरी तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश नगला बरी तिराहे से हवाई पट्टी मार्ग पर ग्राम नगरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.