इटावा औरैया, जून 1 -- भरथना। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया सोमवार को आगरा-कानपुर हाईवे के पास फर्रुखाबाद जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी शिवम यादव निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना भरथना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भरथना थाने में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध अरिमर्दन सिंह, उपनिरीक्षक कोमल चौधरी और कांस्टेबल बीनू पवार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- दो आरोपियों पर घोषित किया 25 हजार का इनाम आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...