मधेपुरा, दिसम्बर 3 -- मधेपुरा,संवाद सूत्र। सदर थाना पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी शराब तस्कर प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी संदीप सिंह ने मंगलवार को गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए संवादाताओं को मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान गत 26 अक्टूबर को रात में सदर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड दो में भुवन भास्कर के घर में भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और विदेशी शराब रखा हुआ है। सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठन कर भुवन भास्कर के घर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उसके घर से तीन पिस्टल, दो कट्टा, 25 गोली और नौ लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। इस मामले में भुवन भास्कर पिता देवनन्दन यादव आनंद विहार वार्ड दो निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.