फरीदाबाद, सितम्बर 21 -- फरीदाबाद में पिछले एक एक तेज रफ्तार कार ने एक शख्स को टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी। घटना 27 अगस्त की थी जब लक्ष्मी नारायण झांवर नाम का ये शख्स मंदिर से घर लौट रहा था। उस वक्त एक तेज रफ्तार कार शख्स को टक्कर मार कर फरार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार दी थी कि शख्स की मौत हो गई। घटना वाली जगह से शख्स का घर महज 100 मीटर की दूरी पर था। इस घटना के लगभग एक महीने बाद भी पुलिस अब तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। इस पर लक्ष्मी नारायण के बेटे ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। '25 हजार स्मार्ट कैमरे' घटना के बाद उनकी बेटी ने सुरजकुंड अस्पताल में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके बेटे ने कहा, सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। ऐसे में उनके पिता के पास बचने का कोई मौका ही नहीं ...