प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- कुंडा, संवाददाता। विभिन्न जनपदों में अपराधिक मामले में वांछित और कुंडा कोतवाली के दो इमामिया अपराधियों को अयोध्या एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के बल्दू का पुरवा बनगाई गांव निवासी हरिश्चंद, गोंडा के ही छेदा का पुरवा मुडाडीहा गांव निवासी सोहनलाल के खिलाफ कुंडा कोतवाली में कई अपराधिक मामले में दर्ज हैं। इसके अलावा रायबरेली, बहराइच, अयोध्या, कुशीनगर, गोंडा, चित्रकूट, पट्टी, बस्ती, सुल्तानपुर समेत कई जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। कुंडा के मामले में एसपी ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को उसी मामले में अयोध्या के एसटीएफ प्रभारी सौरभ मिश्रा की टीम ने लखनऊ स्थित बादशाह ...