25 हजार के इनामी निलंबित लिपिक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया
गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में वांछित चल रहे देवरिया बेसिक शिक्षा विभाग के निलंबित लिपिक संजीव सिंह ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। लंबे समय से फरार चल रहे संजीव सिंह की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। न्यायालय में हाजिर होने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) अभिषेक चतुर्वेदी की अदालत में हुई। अदालत के समक्ष पेश होने के बाद संजीव सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। वह देवरिया जिले की रामनाथ कॉलोनी का निवासी है और 22 फरवरी 2026 को दर्ज मुकदमे के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था。
कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या दरअसल, शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.