कानपुर, मई 28 -- सरसौल। महाराजपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर रेलबाजार के मीरपुर छावनी निवासी 35 वर्षीय अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वो 2022 से फरार था। आरोपित बरेली के फरीदपुर में पहचान छिपाकर रह रहा था। वहीं, एक अन्य वांछित फतेहपुर के जाफरगंज के दिघरुवा निवासी दीपू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...