मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- मिर्जापुर। युवती पर ब्लेड से वार कर फरार चल रहे आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ का शव मंगलवार शाम महर्षि स्कूल के पास गंगा में उतराया मिला। पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भेज दिया। उनके परिजनों से शव की पहचान कराई। आरोपी अब्दुल 25 हजार रुपये का इनामी था। देर रात दो डाक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार रात एक युवती के घर में युवक घुस गया था। युवती के धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर युवक ने उस पर ब्लेड से वार कर दिया था, जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस आरोपी शहर के रामबाग कुरैशनगर निवासी अब्दुल उर्फ सैफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। एसएसपी सोमेन बर्मा ने फरार आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.