चंदौली, अप्रैल 12 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार की देर रात 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय पशु तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन से दो मवेशी बरामद किया।इलिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय और स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव के नेतृत्व में टीम ने डडिया गांव स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास बीते शनिवार की देर रात घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी जनपद के लंका थाना क्षेत्र निवासी 25 हजार का इनामी श्याम बाबू यादव तथा भदोही के औराई थाना क्षेत्र निवासी सुरेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मिर्जापुर व आसपास के क्षेत्रों से सस्ते दाम पर मवेशी खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते थे और मुनाफा आपस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.