फतेहपुर, अप्रैल 30 -- खखरेरु,संवाददाता। शातिर बकरी चोर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बुधवार देर रात पकड़ लिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। 27 मार्च को ख्वाजगीपुर थोंन गांव में शाम करीब छह बजे जंगल से बकरियां चराकर लौट रहे अग्रसेन लोधी लौट रहे थे। बीच रास्ते कार सवार बदमाशों ने बकरी चोरी कर फरार हो गए थे। इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल गिर गया था। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर बदमाशों की पहचान की। केस दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी। एसपी ने गिरफ्तारी के लिये 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। बुधवार रात पुलिस ने भीमपुर नहर पुलिया तिराहे से सड़वा जाने वाली नहर पटरी के पास एक बाइक में सवार दो संदिग्ध...