गाजीपुर, मार्च 25 -- करंडा। थाना क्षेत्र के बड़सरा बाईपास तिराहे से बुधवार को पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी दहेज हत्या में वांछित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई जुट गई। थानाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर 25000 रुपये इनामी की बयेपुर आशा देवी को बड़सरा बाईपास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला दहेज हत्या के मामले में वांछित थी। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...