प्रयागराज, फरवरी 6 -- नगर निगम प्रयागराज के जलकल विभाग की ओर से रिबोर किए गए चार नए नलकूपों का महापौर गणेश केसरवानी ने शुक्रवार को लोकार्पण किया। इससे 25 हजार की आबादी के लिए पेयजल की समस्या का निदान हो जाएगा। जोन चार के पूराबाल्दी चौखंडी (कीडगंज), जोन तीन बख्तियारी, सलोरी राजेंद्र छात्रावास, गोविंदपुर एसबीआई बैंक के पास रिबोर के काम का लोकार्पण किया गया। इस दौरान पार्षद रुद्रसेना जायसवाल, अजय यादव, राजू शुक्ला, नीलम शुक्ला, विनय मिश्रा (सिंटू) आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.