चंदौली, जुलाई 10 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी स्थित मंडल रेल अस्पताल के समीप से गुरुवार की शाम तीन अंतरराज्यीय तस्करों को 25 हजार रुपए मूल्य की करीब 24 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और आरपीएफ एसआई संदीप कुमार टीम के साथ लोको कॉलोनी स्थित मंडल रेल अस्पताल के पास संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। यह भी पढ़ें- 28 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर धराए इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ ...