रामपुर, मार्च 26 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले 25 हजार किसानों की फैमिली आईडी नहीं बनी है। इन किसानों का डेटा कृषि निदेशालय से डीडी कृषि कार्यालय के लिए मिल गया है। निदेशालय से दिए गए निर्देश के क्रम में जो किसान रह गए हैं, उन सभी की फैमिली आईडी जल्द तैयार कराई जाएगी। जिले के करीब 2.30 लाख प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सम्मान निधि पाते हैं। इन किसानों में से 25 हजार किसान ऐसे हैं, जिनकी अब तक फैमिली आईडी नहीं बनी है। राज्य स्तरीय समीक्षा में पता चला कि वर्तमान में तमाम किसान ऐसे हैं, जिनकी फैमिली आईडी नहीं बनी है और वह सम्मान निधि पा रहे हैं। इससे पीछे यह भी मानना है कि जिन किसानों की फैमिली आईडी नहीं बनी है वह डुप्लीकेट हो सकते हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का दोहरा लाभ रहे हैं। ऐसे में निदेशालय से सम्...