रायबरेली, मार्च 24 -- ऊंचाहार। पुलिस ने मंगलवार को लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद सद्दीक के रूप में हुई है। वह मूलरूप से शामली जिले के कैराना का निवासी है। मौजूदा समय में आरोपी मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के इस्लामाबाद में रह रहा था। उसके खिलाफ डलमऊ में थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...