खगडि़या, मार्च 9 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। महेशखूंट थाना में दर्ज लूट मामले व जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश को दरभंगा जिले के लहरियासराय स्टेशन से पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ईनामी बदमाश महेशखूंट थाना क्षेत्र के पतला के रहने वाले स्व. विनय सिंह के पुत्र निशांत सिंह उर्फ सुर्य प्रताप सिंह हैं। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए बताया कि कार्रवाई महेशखूंट थाना, डीआईयू टीम, खगड़िया व एसटीएफ एसओजी थ्री की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश पर महेशखूंट थाना समेत विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, छेड़खानी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी एवं अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। वे वर्त्तमान में महेशखूंट थाना कांड संख्या 138/25 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.