कन्नौज, मई 12 -- कोतवाली क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर तडक़े सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से फरार चल रहा 25 हजार का इनामियां बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सौ शैय्या अस्पताल ले गई। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश अपहरण और लूट की वारदात में पिछले करीब 4 वर्ष से फरार चल रहा था। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। अब से करीब चार साल पहले कोतवाली क्षेत्र के पंथरा गांव निवासी राहुल का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- फिरौती के लिए अपहरण की साजिश में फरार बदमाश गिरफ्तार इस मामले में 12 अक्टूबर 2022 को पंथरा गांव निवासी संगीता देवी ने थाना छिबरामऊ में अपने पति राहुल के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। माम...