हाथरस, जुलाई 3 -- हाथरस, संवाददाता। गैंगवार के मामले में फरार 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर का शुक्रवार पुलिस से सामना हो गया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मैण्डू रुहेरी रोड पर दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा-कारतूस व कार बरामद हुई है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित कैलाश ढाबे पर 19 जून को दो गुटों में गैंगवार हुई थी। इस दौरान 20-25 गोलियां चलाई गई थीं। इस मामले में हिस्टीशीटर मोना ठाकुर सहित आठ आरोपियों के खिलाफ हाथरस गेट पुलिस ने अपनी ओर से ही मुकदमा दर्ज किया गया था। एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले के छह आरोपियों पर हाल ही में 25-25 हजार का इ...