25 हजार का इनामी हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
औरैया, जून 10 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिबियापुर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को थाना दिबियापुर, स्वाट और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 18 जनवरी 2026 को हुए चर्चित अनुज उर्फ छोटू हत्याकांड का वांछित आरोपी टिल्लू उर्फ ऋषभ मोटरसाइकिल से क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने कम्प्रेशर बम्बा क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.