सहारनपुर, मार्च 14 -- देवबंद। सहारनपुर के चर्चित शिवालिक फार्म हाउस हत्याकांड में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी विक्की राणा ने अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस एक महीने से उसकी तलाश में थी। आरोपी ने बड़गांव के पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर देवबंद न्यायालय में पेश होकर जेल चला गया। बिहारीगढ़ क्षेत्र के गणेशपुर स्थित शिवालिक फार्म हाउस में हुई बैठक के दौरान शिवम राणा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई थी। उत्तराखंड करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष शक्ति सिंह ठाकुर, अजय राणा और देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव रणखंडी निवासी विक्की राणा सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया था। पुलिस ने अजय राणा और शक्ति सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विक्की राणा फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था और आठ फरवरी से लगातार उसकी त...