25 हजार का इनामी लुटेरा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
फतेहपुर, मई 18 -- खखरेरू। पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। नौ जुलाई 2025 की रात कनपुरवा नहर पुल के पास सोथरापुर निवासी राघवेंद्र राज सिंह को अमन नामक युवक व उसके साथियों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया था। आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और बैंक खाते का पासवर्ड पूछकर 73 हजार 800 रुपये दो खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। इसके बाद बाइक व मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पूर्व में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से वांछित कहैंया सहिरिया को गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.