अमरोहा, मई 6 -- अमरोहा, संवाददाता। 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के 12 घंटे बाद ही गोकशी से जुड़े मुकदमे में फरार आरोपी हारून की मंगलवार देर रात डिडौली कोतवाली पुलिस से मुठभेड़ हो गई। तवई से पायंती कलां को जाने वाले रास्ते पर की गई घेराबंदी के दौरान आरोपी हारून ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से कोतवाल जितेंद्र सिंह बालियान घायल हो गए। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बाएं पैर में गोली लगने से घायल हारून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आला पुलिस अफसर भी देर रात घटनास्थल पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- 25 हजार के ईनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, 500 रुपये बरामद घटना बीती 19 अप्रैल की रात की थी। डिडौली कोतवाल जितेंद्र बालियान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में ही औरंगाबाद बैरियर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.