सीतापुर, मार्च 20 -- सीतापुर, संवाददाता। बिसवां और एसओजी पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी के कब्जे से लूट का माल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिसवां के एक घर में परिवार को बंधक बनाकर दो लाख रुपये कीमत के जेवर और नगदी लूट ली थी। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बीते 12 मार्च को बिसवां के मतिकरपुर में अनूप कुमार यादव के घर में बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया और दो लाख रुपये कीमत के जेवर व नगदी लूटकर फरार हो गए थे। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इस मामले में तीन बदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.